Official Launch of Samaj Manaviki
समाज मानविकी: सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी शोध पत्रिका के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा करते हुए हमें प्रसन्नता हो रही है। यह पत्रिका हिंदी भाषा में सामाजिक विज्ञान, मानविकी, शिक्षा, मनोविज्ञान, संस्कृति, समाज, नीति, भारतीय ज्ञान परंपरा, लोकज्ञान, समावेशन और अंतर्विषयी शोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।
पत्रिका का उद्देश्य हिंदी भाषी शोधार्थियों, शिक्षकों, विश्वविद्यालयीय विद्वानों, स्वतंत्र शोधकर्ताओं, नीति-विश्लेषकों और सामाजिक चिंतकों को एक गंभीर, पारदर्शी और peer-reviewed academic platform प्रदान करना है।
समाज मानविकी मुक्त अभिगम, शोध नैतिकता, पारदर्शी समीक्षा प्रक्रिया, लेखक अधिकारों और अकादमिक गुणवत्ता के मानकों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। लेखक, समीक्षक और पाठक पत्रिका की नीतियों, लेखक निर्देशों और सबमिशन प्रक्रिया को वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित पृष्ठों पर पढ़ सकते हैं।